हरिद्वार: पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के संयोजन में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा हरिद्वार पहुंची। भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने हरकी पैड़ी पर यात्रा का स्वागत किया, जहां गंगा स्नान और पूजा अर्चना की गई।
यह 31 दिवसीय यात्रा कुंमाउं मंडल के भ्रमण के लिए रवाना हो गई है। स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक मर्यादाओं, सर्वधर्म समभाव, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार का संदेश देती है। मंत्री प्रसाद नैथानी ने यात्रा के उद्देश्यों – विश्व कल्याण, सामाजिक समरसता और प्राकृतिक संतुलन – पर प्रकाश डाला और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हरिद्वार में आमेश शर्मा और उनके सहयोगियों ने यात्रा व्यवस्था में सहयोग किया। आमेश शर्मा ने इस आध्यात्मिक प्रयास को सामाजिक चेतना और पर्यावरणीय दायित्वों को बढ़ावा देने वाला बताया। यात्रा में हजारों श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।