देहरादून: युवा लेखक और विदेश मामलों के जानकार अंकित भट्ट ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष और भारत के सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। उन्होंने भारतीय सेनाओं की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों ही किसी भी परिस्थिति में दुश्मन को परास्त करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
श्री भट्ट ने आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि विश्व समुदाय आतंकवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्पित है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। उन्होंने भविष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान विश्व के इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की सभी महाशक्तियां भारत के साथ खड़ी हैं। नए भारत की नीति स्पष्ट है कि वह न तो किसी को छेड़ता है और यदि कोई उसे छेड़ने की कोशिश करता है तो उसे बख्शता भी नहीं है।