मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सवाल, ‘जनता की उम्मीदों से विश्वासघात’

Listen to this article

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने उठाई आवाज, कहा- समस्याएं जस की तस

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस हेल्पलाइन को “जनता की उम्मीदों से विश्वासघात” बताया है। संजय पांडे का आरोप है कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारी मनमाने ढंग से शिकायतों को ‘स्पेशल क्लोज’ कर रहे हैं, जिससे समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राज्यपाल के अनु सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजी गई शिकायतें भी बिना कार्रवाई के ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। पांडे ने दो साल से लंबित शिकायतों का भी जिक्र किया (शिकायत संख्या: CHML 0820238432564 और CHML 0920238448554)। इसके अलावा, 8 मार्च 2025 की एक शिकायत (CHML 032025870316) पर भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

पांडे का आरोप है कि केवल कुछ चुनिंदा लोगों की शिकायतें सुनते हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो सरकार की साख पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.